तिलवाड़ा में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्लाबोल!
✍️ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान, फूंका सरकार का पुतला
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी प्रदर्शन में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेसियों ने जनता के बीच पहुंचकर हस्ताक्षर करवाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
हस्ताक्षर अभियान के जरिए कांग्रेस ने सरकार को घेरने की कवायद तेज कर दी है। तिलवाड़ा से उठी विरोध की यह आवाज अब प्रदेश की सियासत में भी हलचल बढ़ा रही है।
\#Rudraprayag #Tilwara #Congress #HarakSinghRawat #UttarakhandPolitics #PoliticalNews