#पीलीभीत कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान के अवसर पर पीलीभीत के चक्रतीर्थ कल्याणपुर में प्रशासन अलर्ट नजर आया।जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने थाना जहानाबाद क्षेत्र स्थित शिव मंदिर, सरोवर और मेले का स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान, सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
#pilibhit #PilibhitNews #pilibhit_tiger_reserve #newstoday #awazhindnews