
हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार की लागत, 2 नवंबर को अगली सुनवाई
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 10 हजार रुपये की लागत लगाई है। मामला ED अधिकारियों की उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें अधिकारियों ने हेमंत सोरेन की ओर से दर्ज कराई गई FIR और उससे जुड़ी आपराधिक कार्रवाई को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया। अदालत ने समय देने की अनुमति तो दी, लेकिन पहले भी समय मांगे जाने का उल्लेख करते हुए 10 हजार रुपये की लागत लगा दी। यह राशि झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण में जमा करनी होगी।
अदालत ने निर्धारित समय में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर 2026 को होगी। #HemantSoren #JharkhandNews #HemantSoren #Jharkhand #JharkhandNews #Ranchi #RanchiNews #JharkhandHighCourt #HighCourtNews #ED #EDCase #CourtNews #BreakingNews #LatestNews #NewsToday #ViralNews #TrendingNews #LoktantraBharat #HindiNews #NewsUpdate #JharkhandHighCourt #RanchiNews #HighCourt #EDCase #BreakingNews #LatestNews #Jharkhand #Ranchi #NewsUpdate #LoktantraBharat #ViralNews