जंतर-मंतर प्रदर्शन में 500 से अधिक हिरासत में
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, अनुराग ढांढा, आतिशी और संजय सिंह समेत करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया।
यह प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच आयोजित किया गया था। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और जंतर-मंतर सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग पुलिस थानों में ले जाया गया। सौरभ भारद्वाज ने हिरासत में लिए जाने के बाद भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखने की अपील की। #Protest #Delhi #JantarMantar #GyaneshKumar #ElectionCommission #SIR #AAP #Atishi #SanjaySingh #SaurabhBhardwaj #DelhiNews #BreakingNews #LatestNews #LoktantraBharat