ऊर्जा विभाग के कार्यालयो में आयोजित जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने दिखाई विशेष रूचि
==
102 प्रकरणो का मौके पर ही हुआ निराकरण
==
म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग की मंशानुसार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान के निर्देशन में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आज 02 जून को वृत्त कार्यालय-दमोह के साथ-साथ संभागीय कार्यालयों, उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 123 नं. आवेदन उपभोक्ताओं से प्राप्त हुए। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 102 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।