उत्तराखंड में हलचल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। फेसबुक पोस्ट के जरिए रावत ने कहा कि उनके सहयोगी से जुड़े कथित कैश और ज्वैलरी मामले से पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर कोई असर न पड़े, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने की बात कही।
#HarishRawat