छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के कोतवाली पुलिस ने ग्राम बनियागांव (सरगीपारा) में ताश के 52 पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को रंगे हाथ धर दबोचा। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर शाखा और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर यह त्वरित कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में विनोदी, कृष्णा, लोकेश्वर, राजेश और गुपेन्द्र शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,990 नकद, 5 टच स्क्रीन मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ 'छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022' की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#KondagaonPolice #CrimeUpdate #ActionAgainstGambling #ChhattisgarhPolice #LawAndOrder #PoliceAction #FatafatNews