
कृषक कल्याण वर्ष में प्राकृतिक खेती से समाज का विकास संभव
प्राकृतिक खेती पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन
कलेक्टर सह अध्यक्ष "आत्मा" गर्वनिंग बोर्ड सागर के निर्देशन में प्राकृतिक खेती पर आधारित आत्मा परियोजनान्तर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन ग्राम टेहरा टेहरी, विकासखंड जैसीनगर, जिला सागर मे किया गया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी डॉ. आशीष त्रिपाठी, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री सौरभ शुक्ला, श्री शोभाराम पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जैसीनगर श्री राघवेंद्र सिंह राजपूत, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक जैसीनगर शैलेष पाण्डेय, सहायक तकनीकी प्रबंधक सागर श्री लोकेंद्र जाटव,कृषि विस्तार अधिकारी जैसीनगर अखिलेश पाटीदार, मेसर्स प्रो एग्रो के मार्केटिंग हेड श्री रामसेवक कुशवाह, सीआरपी श्रीमति लक्ष्मी पटेल एवं श्रीमति माया पटेल, प्रगतिशील किसान श्री धर्मेंद्र पटेल, मैनेज हैदराबाद से प्रशिक्षित कृषि उद्धमियों सहित 125 से अधिक कृषकों की उपस्थिति मे सपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ त्रिपाठी जी ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को विस्तार से समझाया, साथ में उन्नत तरीके से खेती के साथ-साथ कम से कम 1 एकड़ में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों से अनुरोध किया तथा किसानों को प्राकृतिक खेती को विस्तार से किसानों के बीच में रखकर उदाहरण सहित जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र अग्निअस्त्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। कृषि सभापति श्री शुक्ला जी ने शासन और सरकार को प्राकृतिक खेती के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्यों की तारीफ करते हुए किसानों से आग्रह किया कि अपने लिए तो प्राकृतिक खेती शुरुआत करें।
श्री जाटव ने नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत किसानों की सक्रिय भागीदारी के लिए अनुरोध कर रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी विस्तार से दी। श्री कुशवाहा ने प्राकृतिक खेती के साथ-साथ केंचुआ पालन के विषय में किसानों को विस्तार से बताया तथा कैसे केंचुआ पालन को खेती के साथ-साथ लाभ का धंधा बनाया जाए, उस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्राकृतिक खेती करने वाले अखिलेश पाटीदार जी ने किसानों को मिट्टी नमूना लेने की तरीकों को विस्तार से बताया तथा हर खेत का मिट्टी परीक्षण करने के लिए आग्रह किया। SADO श्री राजपूत ने किसानों को विभागीय जानकारी से अवगत कराया तथा किसानों को नरवाई ना जला कर पराली से कृषि को कैसे उन्नति कृषि करें उसकी जानकारी विस्तार से दी। शैलेष पाण्डेय ने सभी अतिथियों तथा कृषकों का आभार व्यक्त किया। अंत में समस्त किसानों को श्री धर्मेंद्र पटेल के उद्यानिकी फसलों के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
#jansamparkMP #sagar