सुरंगानी। सुरंगानी बाजार के नजदीक हथनी मोड़ पर वीरवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। पैराफिट से नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान करम चंद निवासी कमोथा, ग्राम पंचायत कलहेल, उपमंडल तीसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीरवार शाम करीब पांच बजे वह हथनी मोड़ के पास था। इसी दौरान पैराफिट से नीचे गिर गया और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुरंगानी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026