चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत गागला के तहत कुरांह गांव में मैहला में पांच लंगर लगाए गए हैं। इनमें चार लंगर पंजाब की विभिन्न संस्थाओं और एक लंगर अंबाला एसोसिएशन की ओर से लगाया गया है। ग्रामीणों ने लंगरों की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।
आज उपायुक्त कार्यालय में दूसरा पक्ष सामने आया था उनका कहना है कि पिछले 16 साल से हम लंगर लगा रहे हैं पहले हम भरमाणी माता के पास लंगर लगाते थे लेकिन वहां बंद होने के कारण पिछले 3 साल से हम कुराह में ही लंगर लगा रहे हैं। कभी भी हमे ऐसी समस्या नहीं आई है। इस बार पंचायत के प्रधान ओर उनके पति हमें रोज ही तंग कर रहे है हमारे साथ रोज लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं । उनका कहना है कि पिछले मणिमहेश के टाइम जो आपदा आई थी यही एक लंगर था जहां सभी श्रद्धालुओं ने भोजन किया था और रहने की भी व्यवस्था की थी । हमें बोल रहे है कि आपके पास परमिशन नहीं है हमने एसडीएम से परमिशन ली गई है। और लंगर वालों का कहना है कि उन्होंने सरकारी शौचालय पर भी उनके ताले लगा दिए गए हैं।
लंगर वालों का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम पंजाब वाले चंबा में धरना प्रदर्शन करेंगे।
Chamba, Chamba | Sep 12, 2026