छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान नक्शा बटांकन की धीमी गति पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक निर्देश दिए कि अब केवल कागजी प्रगति नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस परिणाम दिखने चाहिए। कलेक्टर ने कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन (Daily Report) प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व रिकॉर्ड, नक्शा, खसरा और बी-1 को अपडेट रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन के बाद रिकॉर्ड सुधार और आम नागरिकों के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर होना चाहिए। कार्यों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए कलेक्टर स्वयं फील्ड में उतरेंगे, ताकि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और स्वामित्व योजना के कार्य बिना किसी रुकावट के तेजी से पूरे हो सकें।
#JanjgirChampa #Akaltara #RevenueDepartment #CollectorReview #AdministrativeUpdate #ChhattisgarhNews #PublicGrievance #GoodGovernance #FatafatNews