मारपीट के बाद कुछ लोगों ने दी थी जान से मार डालने की धमकी, अब खूनी कुएं में मिली युवक की 5 दिन पुरानी लाश👇
मामला जौरा थाना क्षेत्र के तहत बिलगांव चौधरी का है। यहां एकांत में बने कुएं में रविवार को राजू रजक 35 वर्ष की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। एसडीआरएफ की टीम कुछ ही देर बाद लाश को बाहर निकालने में जुट गई।
बताया गया है कि लाश तकरीबन 5 दिन पुरानी है। मृतक के भाई जंडेल रजक ने बताया कि गांव के ही हामिद और भुट्टो ने कुछ दिन पहले राजू की मारपीट की थी और उसे धमकाया भी था।
बताया गया है कि जिस कुएं में राजू की लाश मिली उसे गांव के लोग खूनी कुआं कहते हैं, क्योंकि इससे पहले भी इस कुएं में गिरकर 4 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।