इस मिलावट के खेल का जिम्मेदार कौन है, कई ट्रांसफर और सस्पेंड के बाद भी मुरैना में जमा।
मुरैना - **मुरैना में 11 हजार लीटर संदिग्ध घी से भरा टैंकर पकड़ा**
मुरैना के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 11 हजार लीटर संदिग्ध घी से भरा टैंकर पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। धौलपुर की प्रकाश डेयरी द्वारा घी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लेने से इनकार कर दिया गया था। सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।