
रोहतास जिले में यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों एवं मालिकों का सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सभी चालकों और मालिकों का नाम, फोटो, लाइसेंस नंबर सहित पूरा विवरण एकत्र किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक ऑटो में चालक का पूरा विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। एसपी राज के अनुसार, 11 नवंबर 2026 तक सासाराम क्षेत्र में 1033 ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों को विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। इनमें से 400 चालकों एवं मालिकों ने अपनी विवरणी भरकर जमा कर दी है, जिसका सत्यापन भी किया जा चुका है। जिले के सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा का इसी प्रकार सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने बताया कि प्रत्येक ऑटो में चालक का पूरा विवरण, जैसे नाम, फोटो और लाइसेंस नंबर आदि स्पष्ट रूप से लिखना है। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
#rohtasnews