गौरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा पूरे बदल की निवासी शिव सागर सिंह की नातिन वृषा सिंह पुत्री बृजेश सिंह का मिलिट्री नर्सिंग में चयन होने से घर परिवार में खुशियों की लहर ! बताते चलें कि बृशा सिंह अपनी परिवार का मान बढ़ाया है दादा शिवसागर सिंह नलकूप विभाग से रिटायर हुए और पिता बृजेश सिंह आर्मी में बड़े पद पर तैनात हैं। चाचा संदीप सिंह लोको पायलट में होकर देश की सेवा में लगे हुये है यह इस परिवार की तीसरी पीढ़ी है जिसके द्वारा धीरे-धीरे परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है वृषा सिंह द्वारा अपनी लगन परिश्रम से या मुकाम हासिल किया गया। वृषा सिंह आगामी कुछ दिनों से इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रही हैं और इन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता सहित पूरे परिवार को दिया। नर्सिंग में चयन होने के बाद लोगों द्वारा घर परिवार में बधाई का सिलसिला चल रहा है।