Public App Logo
गरा फोरलेन पर 10.45 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार बिलासपुर। नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसडीटी बिलासपुर की टीम ने गरा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान किरतपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 10.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुसनदीप सिंह (27) पुत्र कंवलजीत सिंह, निवासी फतेहगढ़ जुड़िया रोड, कमला देवी एवेन्यू, अमृतसर और गुरप्रीत सिंह (27) पुत्र अजीत सिंह, निवासी गुलमोहर एवेन्यू, मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। न्यूज टुडे हिमाचल #Bilaspur #BilaspurPolice #Gara #Chitta #Heroin #NDPSAct #Amritsar #DrugBust #PoliceAction #DrugFreeHimachal #NashaVirodhiAbhiyan #HimachalPolice #CrimeNews #BilaspurNews #HimachalNews #HimachalPradesh #DrugTrafficking - Shimla Urban News