हिमाचल में 18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, 23 से कमजोर होगा मानसून
शिमला - मौसम विभाग के निदेशक शोभित कटियार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मंडी, कांगड़ा और चंबा में बारिश का जोर रहा। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को भी चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी रहेगा। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, 23 अगस्त के बाद मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं। इस मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।