
*हाजीपुर में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई - दो आरोपी गिरफ्तार, टेम्पो जब्त*
*एक अन्य की तलाश में छापेमारी जारी, एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित थी विशेष टीम*
*, हाजीपुर (वैशाली) |*
वैशाली जिले के *काजीपुर थाना* क्षेत्र में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *दो आरोपियों को गिरफ्तार* किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए *टेम्पो को भी जब्त* कर लिया है।
काजीपुर थाने में 15 अक्टूबर की घटना को लेकर एक नाबालिग के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी। आवेदन के आधार पर *काजीपुर थाना कांड संख्या 32/26* दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर *सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार* के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
*जांच में आया सामने मामला -*
एसडीपीओ सुबोध कुमार के मुताबिक, अनुसंधान के दौरान नाबालिग के साथ बलपूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने लगातार छापेमारी शुरू की।
कार्रवाई के दौरान नामजद अभियुक्त *बल्लू कुमार उर्फ बब्लू कुमार, निवासी सलेमपुर, थाना काजीपुर* को सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे अभियुक्त *सन्नी कुमार, निवासी भट्टडी, थाना काजीपुर* को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेम्पो जब्त कर लिया है। मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
#VaishaliCrime #KajipurThana #MinorCase #SDPOHajipur #SubodhKumar #TwoArrested #TempoSeized #VaishaliPolice #ChauthiVani