जिन नेताओं के लिए जनता एक-दूसरे की दुश्मन बन जाती है,वही नेता एक मंच पर बैठकर हँसते-मुस्कुराते हैं।
भाजपा, राजद और जनसुराज के नेताओं को देखिए। इनके बीच कोई दुश्मनी नहीं, फिर इनके समर्थकों के बीच इतनी नफरत क्यों?
नेता अपनी सुविधा से दोस्ती और दुश्मनी बदल लेते हैं, लेकिन जनता वर्षों तक दुश्मनी निभाती रहती है।
याद रखिए, पार्टियाँ बदलती रहती हैं, नेता गले मिलते रहते हैं, लेकिन पड़ोसी और समाज रोज नहीं बदलते।
इसलिए किसी नेता के राजनीतिक फायदे के लिए अपनी इंसानियत और आपसी रिश्ते मत खोइए।