बागपत में दो सगी बहनें लापता, पुलिस ने जारी की तलाश
जनपद बागपत के ग्राम शाहजहांपुर, थाना दोघट क्षेत्र से दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों युवतियां 21 जून को बड़ौत स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचीं।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाना बड़ौत में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
लापता युवतियों की उम्र क्रमशः 21 वर्ष और 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचना दें।
📞 संपर्क सूत्र:
परिजन: 9568441097
विवेचक: 9458710488
कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि दोनों बहनों का जल्द पता लगाया जा सके।
#BaghpatPolice #BaghpatNews #MissingGirls #UPPolice #Baraut #Doghat #गुमशुदा_युवतियां
Baghpat, Bagpat | Jun 22, 2026