बिहार के सासाराम में नकली पुलिस गैंग का पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार!
बिहार के सासाराम में नकली पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। शिवसागर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पुलिस की वर्दी पहनकर रंगदारी वसूलने और लूटपाट की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक नकली दारोगा और एक कमांडो की वर्दी में था, जबकि तीन अन्य सामान्य कपड़ों में थे। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खिलौना पिस्टल, कार और पुलिस से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में तीन रोहतास और दो कैमूर जिले के रहने वाले हैं।
#BiharNews #SasaramNews #RohtasNews #BiharPolice #FakePolice #CrimeNews #Sasaram #BiharCrime #BreakingNews #PurneaCentralNews