समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय ,
प्रेस विज्ञप्ति 1563,
दिनांक 01/10/2026,
==================
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी की मौजूदगी में वृद्धाश्रम पूर्णिया में हुआ 'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का भावुक एवं गरिमामय आयोजन:-
जिलाधिकारी महोदय ने वृद्धाश्रम के सभी संवासियों को आदरपूर्वक बांटे वस्त्र (साड़ी एवं धोती-कुर्ता)।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के युवाओं और बुजुर्गों के बीच 4 प्रमुख आयामों पर केंद्रित हुआ उद्देश्यपूर्ण संवाद।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, बिहार एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देशों के आलोक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया श्री अमरेश कुमार द्वारा वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम तथा 'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का भावुक एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के द्वारा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने वृद्धाश्रम में रह रहें सभी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति गहरा सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें नए वस्त्र (साड़ी एवं धोती-कुर्ता) आदरपूर्वक प्रदान किए।
कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया), अपर समाहर्ता,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,पूर्णिया पूर्व, NGO के प्रतिनिधिगण, तथा वृद्धाश्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यों सहित वृद्धजन छाया देवी और अनिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए इस संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संयोजन सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्री अमरेश कुमार द्वारा किया गया।
अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला:-
जीवन के 4 प्रमुख आयामों पर सार्थक संवाद:-
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, पूर्णिया के युवा छात्र-छात्राओं और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच आयोजित "उद्देश्यपूर्ण अंतर-पीढ़ीगत संवाद" रहा।
कार्यशाला में दोनों पीढ़ियों के बीच जीवन के 4 प्रमुख आयामों पर गहराई से अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।
सामाजिक एवं संबंधात्मक आयाम:- संवाद के माध्यम से पीढ़ीगत दूरी और अकेलापन दूर करने पर जोर दिया गया।
बुजुर्गों ने अपनी जीवन-यात्रा एवं ऐतिहासिक संघर्ष साझा किए, वहीं युवाओं ने डिजिटल दुनिया की जानकारी देकर बुजुर्गों को सामाजिक जुड़ाव का अहसास कराया गया।
मानसिक एवं बौद्धिक आयाम :-- 'स्किल-स्वैप' की संकल्पना के तहत युवाओं ने बुजुर्गों को स्मार्टफो
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samrachoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026