BIG BREAKING NEWS | #Jodhpur #Osian : चेराई में ANTF की बड़ी कार्रवाई, डोडा-पोस्त से भरा 10 चक्का तेल टैंकर जब्त
जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई में मीणों की ढाणी के पास देर रात ANTF टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा-पोस्त से भरा 10 चक्का टैंकर पकड़ा। टीम ने सूचना के आधार पर टैंकर का पीछा कर उसे पकड़ा, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
टैंकर को जब्त कर ओसियां थाने ले जाया गया, जहां डोडा-पोस्त के कट्टों की गिनती और वजन करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल बरामद मादक पदार्थ की कुल मात्रा का खुलासा नहीं हुआ है।
ANTF टीम और पुलिस तस्करी से जुड़े संभावित लोगों की तलाश में जुटी हैं। टैंकर कहां से आया था और डोडा-पोस्त कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज हो गई है।
#BreakingNews #JodhpurNews #OsianNews #Cherai #ANTF #DodaPost #RajasthanNews #CrimeNews #PhalodiNews