आत्महत्या की नीयत से उफनती दामोदर में लगाई छलांग, फिर जागी जीने की चाह… ऐसे बची जान
#Tenughat #DamodarRiver #bokaro #JharkhandNews #TenughatDam
Bokaro: ज़िले के तेनुघाट डैम से सटे दामोदर नदी पर बने पुल से बुधवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, किशोरी को तैरना आता था, जिसके कारण वह तेज बहाव के बीच एक पत्थर तक पहुंचने में सफल रही। पत्थर पर पहुंचने के बाद उसका मन बदल गया, लेकिन वह नदी की तेज धारा के बीच फंस गई। किशोरी को नदी के बीच पत्थर पर फंसा देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तेनुघाट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए दिए व्हाट्सप्प के लिंक में क्लिक करीब या वेबसाइट में जाएं https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
Chas, Bokaro | Aug 26, 2026