
औरंगाबाद में CSP संचालक से पैसे लूट कर भाग रहे 2 अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ा, उनके निशानदेही पर पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार।
औरंगाबाद पुलिस ने लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई सामग्री, घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस भी बरामद किया है।
*कैसे हुई घटना?*
आज दिनांक 11.09.2026 को करीब 11:22 बजे कुटुंबा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि अंबा-नवीनगर रोड स्थित तमसी मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर CSP संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। इसी क्रम में सूचना मिली कि कुटुंबा थानांतर्गत ग्राम-चकुआ के पास ग्रामीणों ने कांड में संलिप्त 2 अपराधियों को पकड़ लिया है। सूचना पर पुलिस ग्राम-चकुआ पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों अपराधियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में उनकी पहचान:
1. *गोलू कुमार गिरी*, पे०-जय हिंद गिरी, सा०-पिपरा, थाना-माली, जिला औरंगाबाद
2. *अजय कुमार सिंह*, पे०- अलखदेव सिंह, सा०-देवकली, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद
के रूप में हुई। उन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम *कुणाल कुमार*, पे० विद्या चन्द्रवंशी, सा०-चुना, थाना-NTPC खैरा, जिला औरंगाबाद बताया।
*बरामदगी और तीसरे की गिरफ्तारी*
गिरफ्तार दोनों की निशानदेही पर लूटा हुआ पैसा, लैपटॉप बरामद किया गया और कांड में प्रयुक्त 01 मोडिफाइड देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया। बाद में औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंटेलिजेंस और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीसरे अपराधी कुणाल कुमार को ग्राम-कठरी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान वादी अजीत कुमार, पिता-नंदू मेहता, ग्राम-देवकली, थाना-ओबरा के रूप में हुई है और यह ओबरा थाने में पूर्व से ही चोरी का कांड दर्ज है।
*अपराधिक इतिहास भी आया सामने*
तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। गोलू ने बताया कि वह वर्ष 2024 में उड़ीसा के राउरकिला, उदितनगर थाना से डकैती एवं आर्म्स एक्ट में, जबकि कुणाल महादेव शराब तस्करी के कांड में नवीनगर रेल थाने से एवं जमशेदपुर में लूट कांड में जेल गया था। अजय कुमार वर्ष 2019 में आर्म्स एक्ट एवं 2022 में रफीगंज थाना से मोटरसाइकिल लूट कांड में जेल जा चुका है।
इस संबंध में कुटुंबा थाना कांड संख्या-175/26, दिनांक-11.09.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।