जेडीयू का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' करने के प्रस्ताव का मंत्री श्रवण कुमार ने किया समर्थन
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपनी ही पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के बयान का खुलकर समर्थन किया है।
संजय झा ने हाल ही में कहा था कि अब समय आ गया है कि पार्टी के नाम से 'यूनाइटेड' शब्द हटाकर 'जनता दल नीतीश' कर दिया जाए।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा - बिल्कुल, नीतीश कुमार हमारे सबसे बड़े नेता हैं, ये उनकी ही पार्टी है। अगर इस तरह का प्रस्ताव पार्टी में आता है तो यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया जाएगा।
#Bharatcrimelivenews
#Patna #BiharNews #JDU #NitishKumar #ShrawanKumar #sanjayjha