
#बिसाऊ पालिका के दो वार्डों में खिला #भाजपा का कमल
वार्ड 12 और 13 में भाजपा की बड़ी जीत, दोनों #प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित !
बिसाऊ। नगरपालिका चुनाव के बीच बिसाऊ से बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 और 13 में भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज कर अपना खाता मजबूत कर लिया है।
वार्ड नंबर 12 से भाजपा की प्रियंका चेजारा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के बाद प्रियंका चेजारा के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
वहीं वार्ड नंबर 13 से भाजपा की ललिता भी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। इस वार्ड में कांग्रेस की ओर से सिंबल पर नामांकन नहीं भरे जाने के चलते भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीत मिली।
25 वार्डों वाली बिसाऊ नगरपालिका में चुनावी तस्वीर तेजी से बदल रही है।
आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का अंतिम समय है। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि बाकी वार्डों में कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे और कहां-कहां मुकाबला होगा।
दो वार्डों में निर्विरोध जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह, अब बाकी वार्डों पर नजर!
बिसाऊ पालिका चुनाव में आज का दिन बेहद अहम - दोपहर 3 बजे के बाद सामने आएगी पूरी चुनावी तस्वीर।
#bissau #JhunjhunuRajasthan #UpdateNews #NewsUpdate #BJP4IND #Congress #highlights