
मारपीट कर हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, फरार आरोपितों की तलाश जारी
शिवहर/पिपराही। पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहां गांव में कमोद साह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान किसन साह उर्फ क्रिजन साह, पिता विश्वनाथ साह, निवासी मीनापुर बलहां, थाना पिपराही, जिला शिवहर के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय सूचना के साथ-साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2026 को मीनापुर बलहां गांव में कमोद साह के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने और उनकी हत्या कर दिए जाने की सूचना पिपराही थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शिवहर भेजा।
घटना के बाद वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डीआईयू (DIU) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।
जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त किसन साह उर्फ क्रिजन साह को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
Sheohar Police Disaster Management Department Govt. of Bihar Bihar Police