बंद खदान में चल रहा था अवैध कोयला खनन, CISF-CCL ने की कार्रवाई
#बोकारो के ढोरी क्षेत्र स्थित ताराबेड़ा बंद खदान में अवैध कोयला खनन की सूचना पर CISF और CCL की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 5 रेट हॉल को बंद कराया।
CISF करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को मिली गुप्त सूचना के बाद मामले की जानकारी CCL जीएम राजीव कुमार सिंह को दी गई। इसके बाद CISF, CCL प्रबंधन, QRT और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने अवैध खनन स्थल पर कार्रवाई की।
CISF ने कहा कि खनन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और आगे भी संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#bokaro #IllegalMining #CoalMining #CISF #CCL
Chas, Bokaro | Aug 21, 2026