बिहार के शिक्षा जगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए जारी राष्ट्रीय स्तर की सूची में राज्य की दो महिला शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। गोपालगंज और बांका की इन शिक्षिकाओं ने अपने समर्पण, मेहनत और बेहतर शैक्षणिक कार्यों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दोनों के चयन से बिहार के सरकारी स्कूलों और शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए गोपालगंज के कुचायकोट स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद और बांका के बिदायडीह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका खुशबू कुमारी का चयन किया गया है। दोनों शिक्षिकाएं सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं देते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में योगदान दे रही हैं।इन दोनों शिक्षिकाओं का राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन बिहार के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।