
चोरी के मामले में सीआईए-मुलाना पुलिस की बड़ी सफलता: हिस्ट्री शीटर सहित दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल,
आरोपियों के कब्ज़े से चोरीशुदा एलईडी टीवी एवं मोबाइल फोन बरामद,
गिरफ्तार आरोपी दलेर पर पहले से दर्ज हैं 19 मामले, थाना शाहबाद का है हिस्ट्री शीटर,
जिला अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति सम्बंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-मुलाना की टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अनाज मण्डी बराड़ा स्थित एक दुकान से एलईडी टीवी व मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोबिन्दा तथा दलेर (निवासीगण शाहबाद, जिला कुरूक्षेत्र) के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।
घटना का विवरण,
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार सीआईए-मुलाना ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल कुमार निवासी गाँव मंगोली जट्टान, जिला अम्बाला ने 21 अक्तूबर 2026 को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 20/21 सितम्बर 2026 की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने अनाज मण्डी बराड़ा स्थित उनकी दुकान का ताला तोड़कर एक एलईडी टीवी और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर थाना बराड़ा में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-मुलाना की विशेष टीम को सौंपी गई थी।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी,
सीआईए-मुलाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजबीर एवं उनकी टीम ने साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों की पहचान गोबिन्दा निवासी रणजीत नगर, शाहबाद, जिला कुरूक्षेत्र तथा दलेर पुत्र निवासी नजदीक डिवाइन स्कूल, शिव कालोनी, शाहबाद, जिला कुरूक्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी किया गया एक एलईडी टीवी व मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
आरोपी दलेर का आपराधिक रिकॉर्ड,
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दलेर एक दुराचारी (हिस्ट्री शीटर) है और थाना शाहबाद की हिस्ट्रीशीट लिस्ट में शामिल है। इसके खिलाफ पहले भी जिला कुरूक्षेत्र के विभिन्न थानों में स्नैचिंग (झपटमारी), लूट ,आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) तथा लड़ाई-झगड़े से सम्बंधित 19 संगीन मामले दर्ज हैं।
न्यायिक कार्रवाई,
गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार दोनों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। Haryana Police
Uklana, Hissar | Oct 22, 2026