
पिछले कई महीनों से समय जगत समाचार पत्र लगातार खबरें प्रकाशित कर इस अभियान को जिंदा रखे हुए है। समाचार पत्र ने न केवल जनता की आवाज को बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर किया है। अब मांग तेज हो गई है कि केवल आश्वासनों के बजाय ठोस कदम उठाए जाएं और निवास को जिला बनाने की तारीख घोषित की जाए।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से विकास की दौड़ में निवास पिछड़ता आ रहा है। जिला बनने से न केवल प्रशासनिक सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का विकास भी तेज गति से होगा।
सवाल उठ रहा है कि आखिर जनप्रतिनिधि निवास को जिला बनाने से क्यों कतरा रहे हैं? क्या यह सिर्फ राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है या फिर अन्य कारण? लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन और प्रतिनिधि इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेंगे, यह उलझन बनी रहेगी।
समय जगत समाचार पत्र ने इस मुद्दे को लगातार जीवित रखा है, जिसके लिए जनता समाचार पत्र के प्रति आभार व्यक्त करती है। अब मांग है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन जल्द से जल्द निवास जिले के गठन की घोषणा करें।
निवास जिले के मुद्दा को लगातार उठने के लिए जिले की मीडिया को मैं अपनी ओर से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
Niwas, Mandla | Jun 5, 2026