🚩 श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च 🚩
बिहार के शेरदिल युवा समाजसेवी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज शाम 7 बजे सुभाष पार्क, मुगलसराय में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
आप सभी सम्मानित नागरिकों, युवाओं एवं समाज के जागरूक साथियों से विनम्र अनुरोध है कि समय से उपस्थित होकर इस शोक सभा को सफल बनाएं तथा समाज को एकता और न्याय का मजबूत संदेश दें।
इस कार्यक्रम के संयोजक समस्त सवर्ण समाज के लोग रहेंगे। समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारीगण एवं सम्मानित सदस्य अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगों तक सूचना प्रसारित करें एवं कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं।
आइए, हम सब मिलकर एक युवा समाजसेवी को श्रद्धासुमन अर्पित करें और उनकी आवाज़ को जन-जन तक पहुंचाएं।
📍 स्थान — सुभाष पार्क, मुगलसराय
🕖 समय — आज शाम 7 बजे
— रत्नेश पाठक
जिलाध्यक्ष, सवर्ण आर्मी, चंदौली