1 जुलाई तक बरसेंगे बादल
-
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 से 29 जून के बीच राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जून और 1 जुलाई को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दाैरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
#weatherinhimachal #HimachalNews