Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

खैरथल तिजारा में महिला पटवारी आशा देवी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार ( अजमेर न्यूज) एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने आज कार्यवाही करते हुये आरोपिया आशा देवी पटवारी, पटवार हल्का सांथलका तहसील टपूकडा जिला खैरथल तिजारा द्वारा 5000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि एसीबी चौकी अलवर पर परिवादी द्वारा शिकायत प्रस्तुत कि गई कि परिवादी के पिताजी का देहान्त होने पर स्वयं व परिजनो के नाम इन्तकाल खुलवाने एवं राजस्व रिकॉर्ड में उनके पिताजी का नाम सही करवाने की एवज में आशा देवी पटवारी पटवार हल्का सांथलका तहसील टपूकडा जिला खैरथल तिजारा द्वारा 30000/- रूपये की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी चौकी अलवर द्वारा दिनांक 25.05.2026 को सत्यापन करवाया जाने पर आरोपिया ने रिश्वत मांग सत्यापन के समय परिवादी से 10000/- रूपये रिश्वत के लेना तथा 5000/- रूपये की मांग और करना पाया गया। जिस पर डॉ रामेश्वर सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सुपरवीजन में ए.सी.बी.चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उप अधीक्षक द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया आशा देवी पटवारी, पटवार हल्का सांथलका तहसील टपूकडा जिला खैरथल तिजारा को परिवादी से 5000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रिश्वत राशि आरोपिया के बैग से बरामद की जा चूकी है। आरोपिया से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। ( अजमेर न्यूज) 9351087614 #ajmer #news #bribe #trape #acbtrape #patwari

Ajmer, Ajmer | Jun 4, 2026

MORE NEWS