प्रतापगढ़ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। हथिगवां पुलिस ने नौ दुर्लभ कछुए बरामद किए हैं, हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के कांटी अखैबरपुर गांव के पास पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की। तस्करी के लिए ले जाए जा रहे इन कछुओं को बरामद किया गया।