रण में धनंजय का चला दांव, मनोज की जीत से गूंजा वार्ड 23
उदयपुर.नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 23 में मनोज साहू ने शानदार जीत दर्ज कर नया सियासी समीकरण बना दिया है। इस मुकाबले में मनोज साहू की ऐतिहासिक बढ़त और चुनावी सफलता के मुख्य रणनीतिकार धनंजय रहे, जिन्होंने पूरे चुनाव में पर्दे के पीछे रहकर 'सारथी' की भूमिका निभाई। सियासी जानकारों के अनुसार, वार्ड 23 का मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा था, लेकिन धनंजय की सटीक बूथ रणनीति, युवाओं की सक्रिय टीम और डोर-टू-डोर माइक्रो-मैनेजमेंट ने अंतिम समय में हवा का रुख पूरी तरह मनोज साहू के पक्ष में मोड़ दिया।
जीत के बाद मनोज साहू ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत हर एक कार्यकर्ता के पसीने और विश्वास का परिणाम है। स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि धनंजय के ठोस प्रबंधन और साहू के जनसंपर्क की जुगलबंदी ने विरोधियों के सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए। #udaipur #trendingudaipur