Public App Logo
⚡ करौली (हसनपुर) में आकाशीय बिजली का कहर: पशुपालक भरतू गुर्जर की 11 बकरियों की मौ,त, पीड़ित परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता ⚡ करौली जिले के करणपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत महाराजपुरा के हसनपुर गांव में शनिवार शाम तेज बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में खेत में चर रही 11 बकरियों की मौके पर ही मौ,त हो गई। मुख्य बिंदु: स्थान: हसनपुर गांव, ग्राम पंचायत महाराजपुरा, करणपुर (करौली)। पीड़ित पशुपालक: हसनपुर निवासी भरतू गुर्जर, जो शनिवार शाम अपनी 22 बकरियों को खेत में चरा रहे थे। घटना: अचानक हुई तेज बारिश और कड़कड़ाहट के बीच बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 11 बकरियों ने दम तोड़ दिया, जबकि शेष बकरियां सुरक्षित हैं। प्रशासन से गुहार: बकरी पालन ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। भारी आर्थिक क्षति के बाद पीड़ित परिवार ने सर्वे करवाकर सरकारी नियमानुसार मुआवे/सहायता की मांग की है। #Karauli #KarauliNews #LightningStrike #RajasthanNews #jagattaknews - Rajasthan News