Public App Logo
नितिन प्रजापति लालनपुर,मधुबन,मऊ हैं,अपने गांव की महज 250 मीटर खराब सड़क को बनवाने के लिए कई जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं......! लेकिन अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली,नितिन और ग्रामीणों का आरोप है कि पासी और प्रजापति समाज की बस्ती होने के कारण इस सड़क की लगातार अनदेखी की जा रही है.....! अगर यह आरोप गलत है तो प्रशासन स्पष्ट करे कि आखिर सड़क क्यों नहीं बन रही..?आज नितिन अपने गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं,उनका कहना है......! कि जब तक सड़क निर्माण की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता,तब तक वह नीचे नहीं उतरेंगे,यह सिर्फ एक सड़क का सवाल नहीं है,यह प्रशासन की जवाबदेही और ग्रामीणों के सम्मान का सवाल है...! किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय जिलाधिकारी मऊ को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर नितिन से संवाद करना चाहिए और सड़क निर्माण को लेकर स्पष्ट आश्वासन देना चाहिए......! 250 मीटर की सड़क किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं हो सकती। प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे......! - Sakaldiha News