#बलरामपुर में जमीन हड़पने के लिए कथित तौर पर मृत महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली देहात पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता शिवशंकर चौहान ने आरोप लगाया था कि उनकी माता कृष्णा देवी उर्फ कृष्णावती का वर्ष 2004 में निधन हो चुका था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने साजिश कर एक अन्य महिला को कृष्णावती बताकर उनकी पुश्तैनी जमीन का फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा करा लिया। मामले की जांच के बाद कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार यादव और सरिता देवी निवासी रमवापुर सिकन्दरबोझी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया। इस मामले ने जमीनों की खरीद-फरोख्त में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह जिले के चर्चित भूमि विवादों में शामिल हो सकता है।
क्या जमीन की रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों की जांच और कड़ी होनी चाहिए। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
#Balrampur #BreakingNews #LandFraud #FakeRegistry #KotwaliDehat #BalrampurPolice #BreakingNews