
बुधवार रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के सुभागपुर बाजार की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात 10 बजे कर्नलगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के 4 घंटे पहले बलरामपुर रोड पर सुभागपुर बाजार में भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक 65 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के चार से ज्यादा घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच, कर्नलगंज में हुए एक अन्य बड़े सड़क हादसे (जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी) के बाद जिला मजिस्ट्रेट (DM) जिला अस्पताल पहुंची थीं। जैसे ही लोगों को डीएम के अस्पताल आने की सूचना मिली, वे अपनी शिकायत लेकर उनसे मिलने और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अस्पताल गेट पर भारी भीड़ और हंगामे की स्थिति को देखते हुए मौके पर उपजिलाधिकारी (SDM) और क्षेत्राधिकारी (CO) भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। #GondaBreaking #GondaNews #HospitalProtest #RoadAccident #GondaPolice #DMGonda #SubhagpurBazar #KotwaliDehat #ColonelganjAccident #UttarPradeshNews #BreakingNews #GondaHospital #ProtestInGonda #SDMCnGonda
Gonda, Gonda | Jun 11, 2026
#gonda #kotwalidehat के ठोरहँस गांव में रोशनी की कल हुई करंट से मौत के मामले में सामने आई चौकाने वाली कहानी
Gonda, Gonda | Jan 31, 2026