#बलरामपुर! रेहरामाफी उतरौला में हाय औन हाय मुहम्मद की सदाओं के बीच उठा जनाबे ज़ैनब के बच्चों के ताबूत, मौजूद सभी की आंखें हुईं नम
#बलरामपुर जिले के #उतरौला रेहरा माफ़ी में ईमाम बारगाह मरहूम इब्ने हसन में अंजुमने वफ़ाये अब्बास के तत्वाधान में एक मजलिस का आयोजन हुआ। जिसे मौलाना अशरफ़ इमाम ज़ैदी साहब ने सम्बोधित किया।
मजलिस से पूर्व इरफ़ान हैदर,अबरार बलरामपुरी,अनीस उतरौलवी, मोजिज़ अब्बास, शुजा उतरौलवी, महमूदुल हसन, मिसाक़ हैदर, मोहसिन अब्बास, नदीम हैदर समेत अन्य लोगों ने अपने कलाम पेश किए।
मौलाना अशरफ़ इमाम ज़ैदी ने कहा कि कर्बला में जिस तरह सभी रिश्तों को सम्मान दिया गया, उसकी मिसाल कहीं भी देखने को नहीं मिलती है। हमें अपनी ज़िन्दगी में कर्बला को उतारने की ज़रूरत है, तभी हम सभी रिश्तों को सम्मान दे पायेंगे। मुहर्रम और कर्बला सारी दुनिया को पैगाम देता है कि, जब सारी दुनिया की ज़ालिम ताक़तें तुम्हारे विरुद्ध खड़ी हों, तब भी तुम हक़ और सच के साथ अल्लाह पर
Balrampur, Balrampur | Jun 21, 2026