छतरपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास बुक डिपो में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
छतरपुर। शहर के व्यस्ततम इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक बुक डिपो में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। दुकान डीसेंट इंग्लिश स्कूल के पास छोटू शुक्ला के मकान के बगल में स्थित है। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।