6 गांव में पराली जागरूकता शिविर 24 को
---
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में किसानों को पराली तथा फसलों के अन्य अवशेष खेतो में जलाने के कारण भूमि को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान किसानों को पराली प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रो तथा कृषि अनुदान पोर्टल के माध्यम से कृषि यंत्रों के क्रय करने पर शासन द्वारा दिये जाने वाले अनुदान और अन्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में 24 अक्टूबर को ग्राम गलमान्या, ननावद, लुहारी, रीछी, बरदुला एवं बलावनी में शिविरों का आयोजन किया जायेगा तथा कृषि विस्तार अधिकारी सहित उद्यानिकी, पशुपालन विभाग सहित अन्य मैदानी अमले द्वारा पराली प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur