जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
----
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जिला स्तरीय नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवांकुर संस्थाओं के कार्यों, प्रगति, सहभागिता, विभागीय समन्वय एवं आगामी लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए संस्थाओं एवं सेक्टर प्रभारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सक्रियता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। संभाग प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव भी बैठक में वर्चुअली रूप से शामिल हुए।
संभागीय समन्वयक श्री धर्मेन्द्र सिसौदिया ने मोबाइल ऐप एवं एमआईएस पोर्टल पर गतिविधियों की प्रविष्टि, जियोलोकेशन फोटोग्राफ एवं प्रतिवेदन अपलोड करने संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने परिषद की योजनाओं कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। नवांकुर संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों, उपलब्धियों तथा गतिविधियों की समीक्षा कर कार्यों में गुणवत्ता एवं सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। शासकीय विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नवांकुर संस्थाओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।
बैठक का समापन आगामी कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में विकासखण्ड समन्वयक श्योपुर श्रीमती शाहीन परवीन सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur