
बलिया प्रखंड में बजरंगबली एवं साध बाबा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा
बलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी में बजरंगबली एवं साध बाबा प्रतिमा की पूर्ण प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा मिर्जापुर डीह से प्रारंभ होकर बरबीघी होते हुए हुसैनीचक शिव मंदिर पहुँची और पुनः बजरंगबली एवं साध बाबा प्रांगण में संपन्न हुई।
प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंगबली एवं साध बाबा की प्राण-प्रतिष्ठा तथा राम नाम कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य आचार्य के रूप में देवदत्त झा शास्त्री जी विधिवत पूजा-अर्चना कराएंगे।
कलश शोभा यात्रा में पूर्व मुखिया अमर कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, बलिया ग्रामीण उत्तरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शाह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र महतो, जदयू जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार, अशोक महतो, गणपति पटेल, पीयूष, श्रीकांत, लालकून, अमित कुमार, दिलीप कुमार, उप प्रमुख सच्चिदानंद पासवान, प्रमोद शाह, संतोष महतो, जी कारे लाल महतो, दिलीप महतो, धर्मदेव पोद्दार समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए।
पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजनों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण रहा।