गोंडा के स्कूल में मारपीट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्याकांड तक! बस्ती में शिक्षिका सुधा यादव की हत्या से सनसनी
गोंडा के कंपोजिट विद्यालय हरबंशपुर में तैनात शिक्षिका सुधा यादव की बस्ती में हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के तार सितंबर 2025 में गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र स्थित विद्यालय में हुए पुराने विवाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
25 सितंबर 2025 को विद्यालय परिसर में शिक्षिका सुधा यादव और लक्ष्मी के बीच मारपीट हुई थी। घटना का पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट और विद्यालय के अभिलेख फाड़े जाने का दावा किया जा रहा है।
इस मामले में सुधा यादव ने 26 सितंबर को लक्ष्मी और दीनानाथ के खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
एक साल से अधिक पुराने विवाद का अंत आखिर शिक्षिका की हत्या तक कैसे पहुंचा? हत्या के पीछे की असली वजह क्या है और इसमें कौन-कौन शामिल है? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।
#GondaNews #BastiNews #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh
Gonda, Gonda | Nov 11, 2026