
आज मेरे प्रिय दोस्त, बड़े भाई और संरक्षक मनोज कुमार अरोड़ा यानी मोनू का जन्मदिन है । यह दिन मोनू भाई के लिए तो प्रसन्नता का है ही, साथ ही हम जो भी मोनू भाई को नजदीक से जानते हैं,वे सब खुश हैं । क्योंकि वह ऐसा इंसान है जो दोस्ती को किसी लाभ-हानि के तराजू में नहीं तौलता । वह दोस्ती दिल से करता हैऔर पूरी ईमानदारी से निभाता है । चाहे उसे खुद नुकसान उठाना पड़े या कठिनाइयों का सामना करना पड़े, फिर भी वह अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ता । उसके लिए रिश्तों की कीमत पैसों और स्वार्थ से कहीं अधिक है । वह दूसरों की खुशियों में खुश होता है और मुश्किल समय में सबसे पहले साथ खड़ा दिखाई देता है । ऐसे सच्चे, नेकदिल और भरोसेमंद इंसान आज के समय में बहुत कम मिलते हैं । भगवान उसे हमेशा स्वस्थ, सुखी, सफल,यशस्वी और सम्मानित रखे । उसके जीवन में खुशियों की कभी कमी न आने दे । उसकी सच्चाई, सरलता और अपनापन हमेशा लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखे । सच कहूं तो दोस्ती निभाना कोई उनसे सीखे । न फायदे की परवाह, न नुकसान का डर । दिल से रिश्ता जोड़ते हैं और पूरी शिद्दत से निभाते हैं । ऐसे सच्चे और नेकदिल इंसान को भगवान हमेशा खुश, स्वस्थ और सफल रखे । मोनू भाई आपको जन्म दिन की ढेरों बधाईयां ।