
➡️ स्वामित्व योजना की समीक्षा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दिए निर्देश, काम में ढिलाई बरतने, लापरवाही पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना को समय पर पूरा करने और इसके क्रियान्वयन को बेहतर बनाने के लिए सागर जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
हाल ही में मुख्य सचिव द्वारा स्वामित्व योजना को शासन की प्राथमिकता बताते हुए इसे गति देने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही, पटवारी संघ द्वारा उठाए गए मुद्दों और ज्ञापनों का समाधान भी सरकार द्वारा कर दिया गया है। इसके बाद अब योजना को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यों को गति दें और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो पटवारी काम में रुचि नहीं लेंगे या ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
➡️ एसडीएम करेंगे निगरानी: कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करें ताकि योजना का लाभ लोगों तक समय पर पहुंच सके।
प्रशासनिक स्तर पर योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है।
#jansamparkMP #saga