बाहुबली नेता अनंत सिंह को विधानसभा नोटिस का जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक की मोहलत मिली है। बेटी शिवांगी की शादी के चलते उन्होंने जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।
25 नवंबर को बेटी की शादी के बाद अनंत सिंह विधानसभा के नोटिस का जवाब देंगे। वहीं, दुलारचंद यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर करना होगा।
एक तरफ बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, तो दूसरी तरफ कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
#AnantSingh #BiharNews #Mokama #ShivangiSingh #BiharPolitics SupremeCourt BreakingNews